एसपी के आदेश के बाद 212 के खिलाफ 107
जमुई| शांतिपूर्ण होली पर्व कराने को लेकर एसपी के आदेश के बाद सदर थाना क्षेत्र के 212 असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसके खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है। जानकारी देते हुए सदर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर 212 असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर उसके खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ-साथ दर्जनों वरीय पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है, ताकि पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही गश्ती दल को लगाया गया है जो शहर के विभिन्न इलाकों पर पैनी नजर रखेगी और उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई
की जाएगी।