- Hindi News
- National
- Jamui News 19 To 38 Pair Express 16 Pair Passenger Canceled And 23 To Kiul Jhajha And Trains Will Not Run In Jamalpur Section Till April 2
19 से 38 जोड़ी एक्सप्रेस, 16 जोड़ी पैसेंजर रद्द व 23 से किऊल झाझा, और जमालपुर सेक्शन में 2 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ट्रेनें
अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मार की थी हत्या
23 मार्च से मेनलाइन एवं किऊल-जमालपुर सेक्शन की सभी ट्रेनें किऊल के बजाए दूसरे रूट से अपनी यात्रा पूरी करेगी। 23 से किऊल में रिले रूट इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होगा। 2 अप्रैल को कार्य पूरा किया जाएगा। 18 मार्च से कई ट्रेनंे अपनी संक्षिप्त यात्रा करेगी और कई रूट बदल कर चलेगी। रेलवे द्वारा पहले ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यात्रियों की जानकारी के लिए किऊल में कई जगहों पर ट्रेनों के परिचालन, रद्द एवं डायवर्ट ट्रेनों की सूची लगाई गई है।
18 मार्च से किऊल में धीरे धीरे ट्रेनों की आवाज गुम होती जाएगी और इसके चार दिनों के बाद ट्रेन सेवा 11 दिनों तक के लिए प्रभावित रहेगी। इधर निर्धारित समय पर आरआरआई शुरू करने के लिए काम काफी तेजी से चल रहा है। फिलहाल किऊल के दो प्लेटफॉर्म एक और दो नंबर पर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। एक मात्र प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से ही अप ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। अब प्लेटफॉर्म नंबर तीन को नए ट्रैक से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह यार्ड में भी पुरानी पटरी की जगह नई पटरी बिछा कर नवनिर्मित रेलवे पुल से जोड़ने की तैयारी चल रही है। साथ ही इलेक्ट्रिफिकेशन भी किया जा रहा है।
पुलिस पदाधिकारी और जवानों की हुई तैनाती
बुधवार की दोपहर अपराधियों के द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर अरूण सिंह के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घरों पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ ही एक सेक्शन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि घटना में प्रयोग किए गए बाइक की जांच करने पर वह भी दूसरे जगह का मिला है। पुलिस पूरे मामले की बारिकी से पड़ताल करने में जुटी हुई है।
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में एसआईटी गठित
भास्कर न्यूज| लखीसराय
अपराधियों के द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए हेलमेट को भी रेहुआ रोड में खेत किनारे से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल बारिकी से करने में जुटी हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को परिवार की महिलाओं के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। परिवार की महिलाओं ने कहा कि उन्हें उचित न्याय और सुरक्षा दिया जाय नहीं तो बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। एसपी ने कहा कि मामले का उद्भेन करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें टाऊन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा बड़हिया थानाध्यक्ष डी.के पांडेय, कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार को रखा गया है। एसपी के घटनास्थल निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ रंजन कुमार के अलावा टाऊन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,बड़हिया थानाध्यक्ष डी.के पांडेय और कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार भी मौजूद थे।
प्रोपर्टी डीलर अरूण सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी दो थे। दो अपराधियों ने ही इस पूरी घटना को अंजाम िदया और फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी किया। इस बात का खुलासा घटनास्थल के पास के एक बैंक के सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी को भागते हुए देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति विद्यापीठ चौक तो दूसरा रेहुआ रोड में भाग रहा है। उसके हाथ में पिस्टल भी है। कुछ लोगों के द्वारा खदेड़ने पर दोनों फायर करते हुए फरार हो रहे हैं।
13 दिनों तक यात्रियों को हाेगी परेशानी
आरआरआई के दौरान यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। किसी भी रूट में जाने के लिए यात्रियों को कोई भी ट्रेन नहीं मिलेगी। अगर जरूरी नहीं हो तो आआरअाई की अवधि में यात्री ट्रेनों की यात्रा न करें। 23 मार्च से यात्रा करना यात्रियों के लिए मुसीबत होगा। अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। 3 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। आरआरआई का काम पूरा होते ही किऊल में ऑटोमेटिक सिस्टम से ट्रेनें चलेगी। इसी दिन से नए रेलवे पुल के रास्ते ट्रेनों का भी परिचालन शुरू हो जाएगा। नए पुल पर ट्रेनें 100 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकेगी। किऊल होकर चलने वाली 38 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें प्रतिदिन, साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनें 19 मार्च एवं साप्ताहिक एवं त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों को उनके परिचालन दिनों के मुताबिक रद्द किया गया है। वहीं 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी 19 मार्च से रद्द कर दी गई है। 2 अप्रैल तक के ब्लॉक अवधि में काेई भी ट्रेनें नहीं चलेंगी। हालांकि जीएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 19 मार्च से दो जोड़ी डेमू ट्रेनों के परिचालन की बात कही है। डेमू को लाइन नंबर 11 में लाया जाएगा।
22 मार्च तक किऊल पहुंचेंगे 500 कर्मी
आरआरआई कार्य में 500 से ज्यादा कर्मी लगाए गए हैं। 22 मार्च से ये कर्मी किऊल पहंुचेंंगे। 23 मार्च से दिन रात काम होगा। इन कर्मियों के रहने एवं उनके भोजन की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है। 50 से ज्यादा रेलवे के अधिकारी व डिप्टी स्टेशन भी कैंप करेंगे। इन अधिकारियों को ठहराने के लिए लखीसराय में दो होटलों की बुकिंग की गई है।
प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में पूर्व जिला पार्षद सहित दस के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
भास्कर न्यूज| लखीसराय
लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास स्थित मेघरायनगर मुहल्ला स्थित आवासीय परिसर में अपराधियों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पिपरिया प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ डिल्लन सिंह सहित दस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए एसआईटी टीम का गठन एसपी ने किया है।
हत्या के मामले में मृतक अरूण सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ बमबम ने दर्ज कराए गए एफआईआर में पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ डिल्लन सिंह के अलावा रंजीत सिंह उर्फ बौधू सिंह, दिलखुश कुमार, डिल्लन सिंह के पुत्र, उनके पिता हरिनंदन सिंह, चंदन कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शिव कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह एवं जेल में बंद बैजनाथ सिंह को हत्याकांड में आरोपित किया है। एफआईआर में कहा है कि उनके पिता अरूण सिंह अपने आवासीय परिसर स्थित बंगला पर बैठे हुए थे, तभी रंजीत सिंह उर्फ बौधू सिंह, दिलखुश कुमार और डिल्लन सिंह का पुत्र पल्सर बाइक से आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर दी। परिजनाें के द्वारा खदेड़े जाने के कारण तीनों भागने लगे। पीछा करने के क्रम में अन्य अभियुक्तों को सुमो में बैठा दिया। इन लोगों ने भी पिस्टल तान कर लौट जाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में अरूण सिंह ने अपने भाई शैलेश कुमार की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। उस केस में वे गवाही भी दिए थे। इसी केस में बैजनाथ सिंह जेल में भी बंद हैं। पिछली तारीख पर बैजनाथ सिंह ने उनके पिता अरूण सिंह को कोर्ट में धमकी भी दिया था। उन्होंने कहा कि सभी ने साजिश रचकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
18 मार्च से किऊल नहीं आएगी ये ट्रेनें
22405/ 22406 भागलपुर गरीब रथ- पटना में समापन और शुरूआत
13241/ 13242 बांका- राजेन्द्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस- मुंगेर होकर
12335/ 12336 भागलपुर- लोकमान्य तिलक मंुगेर- माेकामा होकर
22947/ 22928 भागलपुर सुरत एक्सप्रेस- मुंगेर- बरौनी- शाहपुरपटोरी
12367/ 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस- मंुगेर- बरौनी- मोकामा
12333/ 12334 विभुति एक्सप्रेस- धनबाद- गया डीडीयू
12331/ 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस- धनबाद- गया डीडीयू
12303/ 12304 पूर्वा एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू
15955/ 15956 ब्रह्मपुत्र मेल- कटिहार- शाहपुरपटोरी- पाटलीपुत्र
13647/ 15648 गुवाहाटी- लोकमान्य तिलक- कटिहार, पाटलीपुत्र
12317/ 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू
12325/ 12326 नंगलडैम एक्सप्रेस-प्रधानखंता- गया- डीडीयू
12327/ 12328 उपासना एक्सप्रेस- प्रधनखंता- गया- डीडीयू
12369/ 12370 कुंभ एक्सप्रेस- प्रधानखंता- गया- डीडीयू
18449/ 18450 पुरी- पटना एक्सप्रेस- गोमो- गया- पटना
18621/ 18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस- गोमो- गया- पटना
13331/ 13332 धनबाद- पटना गोमो- गया- पटना
बीमार मरीज की इलाज के दौरान मौत
लखीसराय| जिले के हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव निवासी धनेश्वर रजक के पुत्र राजेश रजक की मौत गुरुवार को इलाज के दौरान हो गई। घटना जानकारी के बाद हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, एसआई संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश रजक दो दिन पहले बीमार हुआ था। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए जमुई लेकर गए, वहां से भी रेफर
करने बाद पटना ले जाने के दौरान मौत हो गई।
मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल
रामगढ़ चौक| गुरुवार को तेतरहाट थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में परमेश्वर मांझी के पुत्र कैलू मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गय मुक्त घटना की जानकारी तेतरहाट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने दी।
मुंगेर डीटीओ को मिला लखीसराय का प्रभार
लखीसराय| राज्य परिवहन विभाग ने लखीसराय के नए डीटीओ के रूप में मुंगेर के डीटीओ रामाशंकर को लखीसराय के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। लखीसराय के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद गुरूवार को उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव से डीटीओ का प्रभार लिया। इसके पूर्व उन्होंने डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी से भी मुलाकात की। प्रभार लेने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से कामकाज करने के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि लखीसराय के डीटीओ मो. सादिक जफर के सेवानिवृत होने के बाद डीपीआरओ राजीव को डीटीओ का प्रभार दिया गया था। प्रभार के मात्र 11 दिन बाद ही मुंगेर के डीटीओ को लखीसराय नए डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
बतसपुर से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त
चानन| चानन थानाध्यक्ष वैभव कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू उठाव के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड के कई हिस्सों में छापेमारी की गई।
इस दौरान बतसपुर गांव के पास से एक अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष श्रीकुमार ने बताया कि जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जा रहा है।
23 मार्च से यात्रियों को होगा मुसीबत
किऊल स्टेशन पर खड़ी मधुपुर आनंद विहार एक्सप्रेस।
26 फरवरी से ही रूट बदल कर चल रहीं ये ट्रेनें
भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस, सिकंदराबाद- बरौनी एक्सप्रेस, भागलपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस एवं हावड़ा- गया एक्सप्रेस 26 फरवरी से ही रूट बदलकर चल रही है। ये ट्रेनें किऊल-गया के रास्ते चलती थी। किऊल-गया सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन 26 फरवरी से ही बंद है। सिर्फ मेमू ट्रेनें लखीसराय के पास बने अस्थाई स्टेशन से यात्रा की शुरूआत और समापन करती है। 19 मार्च से किऊल-जमालपुर सेक्शन में किऊल आउटर सिग्नल के पास से ब्लॉक रहेगा।
19 मार्च से किऊल में 11 नंबर लाइन से चलेगी किऊल-जमालपुर एवं झाझा- किऊल के बीच दो जोड़ी मेमू एवं डेमू
जांच करते एसपी।
नवनिर्मित पुल से जोड़ने के लिए बिछाई गई लाइन।