पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ 24 घंटे का महाअष्टयाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के ताराकुरा गांव के मण्डल टोला में ग्रामीणों के सहयोग से 24 घण्टे का भव्य महाअष्टयाम कार्यक्रम गुरुवार से शुरू किया गया। अष्टयाम शुरू होने से पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गांव की महिलाएं और कुंवारी कन्या शामिल हुई।

शोभा यात्रा में ग्रामीण ध्वज, कलश लेकर गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से निकलकर गांव के ताराकुरा झरना पहु्ंचे। वहां कलश में जल भरकर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोग जय श्री राम के जयकारे भी लगा रहे थे। वहीं लोगों ने यज्ञ स्थल पर पहुंच कर ध्वजारोहण करते हुए कलश की स्थापना की जिसके बाद पूरे वैदिक विधान के साथ महाअष्टयाम का श्री गणेश किया गया। महाष्टयाम को सफल कराने में जुटे आयोजक संजय मण्डल, रणजीत मण्डल, कुलदीप मण्डल ,गणेश मण्डल, सहदेव मण्डल ने बताया कि बताया कि प्रत्येक वर्ष गांव के पौराणिक मन्दिर के समीप लोगों के सहयोग से अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इन लोगो ने बताया कि अष्टयाम से गांव में शांति, भाईचारा के अलावे सौहार्द पूर्ण वातावरण बना रहता है तथा लोगों के बीच धर्म का प्रचार प्रसार भी होता है।

वहीं यज्ञ स्थल पर लोगों की भीड़ पूजा अर्चना के लिये उमड़ पड़ी थी। हरे रामा हरे कृष्ण के अखण्ड जाप से पूजा स्थल सहित पूरा क्षेत्र
भक्तिमय हाे गया था। वहीं अष्टयाम में किसी भी
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न
हो इसको लेकर पूजा आयोजको के अलावे पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तेद थी।

कलश यात्रा में भाग लेतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...