- Hindi News
- National
- Jamui News 298 Mm Record Rain In 17 Hours From Western Disturbance Damage To Wheat Pulses And Oilseeds In 9 Thousand Acres
पश्चिमी विक्षोभ से 17 घंटे में 29.8 मिमी रिकॉर्ड बारिश 9 हजार एकड़ में लगी गेहूं, दलहन और तिलहन को नुकसान
03
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली और जिले में झमाझम बारिश हुई। जिससे मार्च महीना सबसे सर्द भरा रहा। शुक्रवार की देर रात 11 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो शनिवार को भी दिनभर और देर रात तक होती रही। रात 11 बजे से शाम चार बजे तक 29.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 17 किमी की रफ्तार से हवा के चलते अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ आॅफिस के समीप एक पेड़ गिर गया। हालांकि इससे कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। खादीग्राम मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश होगी।
सोमवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। जिला सांख्यिकी विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे तक ही 28 मिली मीटर बारिश हुई। जो मार्च महीने में पिछले 15 वर्षों के बारिश का रिकार्ड तोड़ चुका है। मौसम वैज्ञानिक अभिजित शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। सोमवार को बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। बेमौसम बारिश का सुखाड़ झेल रहे जिले के आम लोगों के अलावा खेती पर भी व्यापक असर पड़ा है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि प्याज की खेती को बारिश से लाभ होगी, जबकि आम के मंजर को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में इस वर्ष 3 हजार एकड़ में मसूर, 5 हजार एकड़ में चना तथा 1 हजार एकड़ में सरसों की खेती की गई है। शहर की सड़कें बारिश के कारण कीचड़मय हो गया था। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 27 तथा न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट के साथ 15 डिग्री दर्ज की गई।
एग्रो एक्सपर्ट: खेत से पानी को जल्द निकालें
लगातार हो रही बारिश से जिन गेहूं, चना, मसूर व सरसों के खेतों में पानी जमा हो गया है उससे तुरंत निकासी करेंं। अधिकांश प्रखंडों में पिछात गेहूं की खेती हुई है। वैसे खेतों में गेहूं के फसल में दूध आ रहा है। खेत में अत्यधिक पानी जमा होने से फसलों के मरने की संभावना रहती है।
- डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक
वेदर एक्सपर्ट: सोमवार से मौसम होगा साफ
पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार तक बारिश होने की संभावनाएं है। सोमवार से मौसम साफ होगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में सामान्य से सात डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पछुआ हवा चलने से सर्द का एहसास होगा।
- अभिजीत शर्मा, कृषि मौसम वैज्ञानिक
हेल्थ एक्सपर्ट: परेशानी पर गर्म पानी से करें गलगला
बेमौसम बारिश होने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने को लेकर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीषी अनंत बताते हैं कि बारिश में भींगने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं ज्यादातर लोगों को परेशान करेगी। इसके अलावे कई प्रकार के इन्फेक्शन्स भी हैं जिसका खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए गर्म पानी से गलगला करने से इन सब से बचा जा सकता है। लोगों को गर्मी में रहने की आदत हो गई थी, जिस कारण उनके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं थे। खासकर वृद्धों पर इस ठंड का ज्यादा असर होगा क्योंकि उनके शरीर का तापमान अलग रहता है। सुबह मार्निंग वॉक में निकलने से पहले उन्हें ठंड से बचने का उपाय भी कर लेना चाहिए। शाम में तापमान कुछ रह रहा है लेकिन रात के 2 बजे के बाद ठंड बढ़ जा रही है। ऐसे में वृद्धों को परहेज नहीं करने पर पैरालाईसिस का खतरा बढ़ जाता है।
गेहूं, दहलन और तिलहन को भारी नुकसान
बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। मार्च महीने में 29.8 एमएम बारिश ने खेती को खासा नुकसान पहुंचाया है। खासकर दलहन और तेलहन की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। तो गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश नुकसानदेह बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से दलहन यथा चना व मसूर तथा तेलहन में सरसों की खेती को भारी नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से चना, मसूर की खड़ी फसल सूख जाएगी। वहीं सरसों की कटी हुई फसल या फिर खलिहान में रखा सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश में नमी के कारण सरसों की गुणवत्ता खराब होगी, जिससे तेल की क्वालिटी खराब हो जाएगी। इसके अलावा खड़ी फसल में भी बीमारियों का प्रकोप अधिक होगा। वहीं, गेहूं के फसल में भी पानी लगने पर फसल को नुकसान होगा। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दिया है कि गेहूं के जिन खेतों में पानी जमा है उसे निकाले।
05
17
महाराजगंज बाजार, महिसौड़ी बाजार, बोधवन तालाब रोड एवं सब्जी मंडी के पास नाली का पानी सड़क पर आया
हजार एकड़ में लगी चना औरा एक हजार एकड़ में लगी सरसों की फसल को हुअा नुकसान
हजार एकड़ में लगी मसूर की फसल को नुकसान हुआ, बारिश नहीं रुकने से नुकसान अधिक होने के आसार
किमी की रफ्तार से हवा के चलते अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ आॅफिस के समीप एक पेड़ गिरा
सुखाड़ के बाद बारिश की मार: सुखाड़ झेल रहे जिले के अलीगंज में बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद।
जनजीवन अस्त-व्यस्त: शनिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच जरूरी काम के लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया।