फ्रेड कोरिडोर को लेकर 4 घंटे का ब्लॉक, परिचालन प्रभावित
बुधवार को आसनसोल-बरौनी रेलखंड के बीच फ्रेडकोरिडोर को लेकर चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। जानकारी के अनुसार फ्रेडकोरिडोर सुबह 6:45 से लेकर 10:45 बजे तक लिया गया। ब्लॉक के दौरान सिर्फ पटरी पर मालगाड़ी ही दौड़ी।
ब्लॉक लिए जाने से पैसेंजर गाड़ी के अलावे एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 18622 अप हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 30 मिनट की देरी से झाझा पहुंची तो वही गाड़ी संख्या 63209 झाझा-पटना मेमू पैसेंजर अपने निर्धारित समय 8 बजकर 10 मिनट पर खुलने के वजाय 2 घंटा विलम्ब से झाझा से पटना के लिए रवाना हुई।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 63565 जसीडीह से झाझा आने वाली मेमू पैसेंजर भी एक घंटे विलम्ब से झाझा पहुंची। जबकि फ्रेडकोरिडोर के कारण गाड़ी संख्या 53049-50अप एवं डाउन हावड़ा मोकामा पैसेंजर को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रद्द कर दिया
गया। बुधवार को फ्रेडकोरिडोर रहने के कारण इन ट्रेनों के प्रभावित होने से झाझा स्टेशन पर रेलयात्री
परेशान दिखे।