विवाद को लेकर मारपीट 3 महिला सहित 5 घायल
घायल।
जमुई | सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि नीमारंग निवासी अधिक सिंह का पुत्र मिथुन सिंह के साथ बगल के बिहारी साहब के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में एक पक्ष से मिथुन सिंह, राधा देवी, ज्योति देवी ,ललिता देवी सहित कुल 5 लोग घायल हो गए जिसे इलाज
के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है।