पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News 5 Lakh Striking Teachers Of The State Will Not Celebrate Holi In Protest Against The Government39s Repressive Action The Chief Minister Will Burst Effigy In Holika Dahan Anand Kaushal

सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में सूबे के 5 लाख हड़ताली शिक्षक नहीं मनाएंगे होली, होलिका दहन में मुख्यमंत्री का फूकेंगे पुतला: आनंद कौशल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली जैसे पर्व पर भी जनवरी माह का वेतन नहीं देने और मुख्यमंत्री के दमनकारी नीति के विरोध में सूबे के 5 लाख शिक्षक इस बार खुशी-हर्षोल्लास और भाईचारे का पावन त्योहार होली नहीं मनाएंगे। इसके साथ ही राज्य और देश के सामने अपनी वेदना प्रदर्शित करेंगे और होलिका दहन में सीएम, शिक्षामंत्री और विभाग के संबंधित अधिकारियों का पुतला दहन करेंगे।

ये बातें बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेकर लौटने पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मंडल के सदस्य आनंद कौशल सिंह ने कहीं। प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर शिक्षामंत्री व अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने नियम-कानून को ताक पर रख पर 5 लाख नियोजित शिक्षकों को कार्य
अवधि यानी 1 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक का वेतन भुगतान नहीं किया है । इसलिए 9 मार्च को होलिका दहन के दिन लाखों हड़ताली शिक्षकों के द्वारा सूबे के सभी 534 प्रखंड में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और आर के महाजन का पुतला दहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ एवं शिक्षक अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेकिन हड़ताल के 21वें दिन तक भी सरकार के द्वारा वार्ता की कोई पहल नहीं किया जाना मुख्यमंत्री के हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर समन्वय समिति जिलाध्यक्ष मंडल के सदस्य रवि कुमार यादव, महेश शर्मा, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी

जमुई | बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित धरना सह प्रदर्शन रविवार को 13 वें दिन भी जारी रहा। शिक्षक संघ भवन में लक्ष्मीपुर एवं जमुई प्रखंड के शिक्षकों ने धरना दिया। धरना की अध्यक्षता विभाष कुमार सिंह ने की। विभाष कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षकों की होली जैसे पर्व के मौके पर पानी फेर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिक्षक भी नीतीश सरकार को दीपावली मनाने नहीं देगी। सरकार को चाहिए कि संघ से वार्ता कर हमारी मांगों को पूरा करे। राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक राय व मदन सिंह संयुक्त रुप से बताया कि शिक्षकों का हौसला बुलंद है। द्वय ने बताया कि सभी शिक्षक एकजूट हैं और होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इसकी सारी जबावदेही सरकार की है। मौके पर संजय कुमार, रेखा, वीर अभिमन्यू, सतीश कुमार, पंकज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, दीपक सौरभ, अंजनी, सुधीर, अशोक, मंतोष आदि मौजूद थे।

संघ कार्यालय में धरना देते माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सीएम के इशारे पर शिक्षामंत्री व अपर मुख्य सचिव ने नियम-कानून को ताक पर रखकर वेतन का भुगतान नहीं किया
खबरें और भी हैं...