पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरजिला गिरोह के 6 लुटेरे 4 बाइक के साथ धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरा थाना की पुलिस ने सड़क लूटकांड में शामिल छह लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जाता है कि खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित नरियाना मुसहरी के समीप अपराधियों के द्वारा लूटे गए दो बाइक के साथ छह अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार जोगा झिगोंई गांव निवासी बबलू सिंह के पुत्र अमन सिंह गुरुवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में नरियाना मुसहरी के समीप बाइक पर सवार चार अपराधी पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने लगा। लूटपाट के दौरान हुए हल्ले को सुनकर ग्रामीण वहां जमा होने लगे तो अपराधी अमन सिंह की बाइक लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमुई थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा के एक लॉज से एक बाइक एवं एक अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने जवाहर हाई स्कूल के पास से एक बाइक सहित एक अपराधी एवं सिरचन नवादा से बाइक सहित तीन अपराधी को एवं बिहारी टोला से लावारिस अवस्था में एक बाइक जब्त किया है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार अपराधी कई लूट कांड मामले में पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। यहां यह भी बता दें कि 28 फरवरी को अपराधियों ने इसी स्थान पर सोनो बाजार के भरत पासवान के पुत्र राम जी पासवान एवं सत्यनारायण शर्मा के पुत्र निरंजन कुमार शर्मा से 4700 नगद, मोबाइल, बाइक लूटकर फरार हो गया था। उस बाइक को भी खैरा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया।

प्रभारी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त सभी अपराधियों का एक बड़ा गिरोह है जो जमुई, लखीसराय सड़क लूटकांड, बैंक, एटीएम से अवैध निकासी एवं अन्य चीजों को पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है। उसी के बयान पर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी सिंगारपुर गांव निवासी प्रदुमन सिंह के पुत्र नयन कुमार चौहान, मानपुर गांव निवासी रामदेव सिंह का पुत्र छोटू कुमार की निशानदेही पर छापामारी कर बाइक की बरामदगी की गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि बटिया जंगल एवं लक्ष्मीपुर सड़क लूटकांड, जमुई-लखीसराय सड़क पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ लूटपाट में भी वह शामिल था।

लूटेरों के निशानदेही पर बरामद बाइक।
खबरें और भी हैं...