- Hindi News
- National
- Jhajha News A Team Of Mustaches With Color And Gulal Were Spent All Night In Malpua After Eating
रंग और गुलाल के साथ निकली मस्ताें की टोली मालपुअा खायकर जाेगीरा पर रातभर झूमते रहे
रंगों का पर्व होली फाग के राग और रंग-गुलाल के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सोमवार से लेकर मंगलवार तक गांव व शहर में पर्व की मस्ती का रंग छाया रहा। उड़ते गुलाल, रंग व धूल मिट्टी के बीच होली एकता के रंग में सभी को रंग गयी। सुबह से ही होली का रंग लोगों पर चढ़ गया ओर शाम होते होते पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। बच्चे तो सुबह से ही रंग-गुलाल और पिचकारियां लेकर गलियों में निकल गये, वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
जगह जगह होली की गीत जोगीरा सा रा रा , होली खेले रघुवीरा अवध में सहित अन्य होली की गीत बजने से युवा थिरकते रहे। सोमवार को लोगो ने होलिका दहन किया तो वही मंगलवार को रंग गुलाल का लोगो ने मजा लिया।मंगलवार की सुबह होते ही बच्चों के बीच होली का उमंग शुरू हो गया। वहीं युवाओं की टोली भी कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए एक दूसरे के चेहरे को रंगों से रंग दिया। बुजुर्ग भी होली गीत गाते हुए अपने हमजोली एवं युवाओं के साथ मस्ती करते दिखे। दोपहर के समय लोगो ने नहा धोकर नए वस्त्र पहनकर हाथों में अबीर गुलाल लेकर अपने रिश्तेदार, दोस्तों के घरों पर पहुंचकर अबीर गुलाल लगाया । होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस दिखी।
होली के मौके पर जमकर उड़े रंग और गुलाल
गिद्धौर | सामजिक सद्भाव व रंगों का त्यौहार होली पर्व सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड वासियों को होली पर्व में आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ ही बिना किसी हुड़दंग के संपन्न करवाने पर आम लोगों को शुभ कामना दी। होली पर्व को लेकर प्रखंड के पतसंडा, सेवा, मौरा, कोल्हुआ, गंगरा, कुंधुर, रतनपुर एवं पूर्वी गुगुलडीह आदि प्रखंड क्षेत्र के संबंधित पंचायतों में मुखिया प्रतिनिधियों के निगरानी में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे के साथ एकजुटता व सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का परिचय देते हुए होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अहले सुबह से ही धुलान्धी के साथ क्षेत्र के नव युवकों द्वारा होली पर्व का शुभारंभ किया गया जो कई तरह के रंगों के साथ देर संध्या बड़े बुजुर्गों को गुलाल लगा उनका आशीर्वचन लेते हुए धूमधाम से संपन्न हुआ। पतसंडा पंचायत में ग्रामीणों एवं अल्पसंख्यक टोले में जा जा कर जात पात धर्म मजहब की दीवार को तोड़ सामाजिक विभेदों से परे रंग गुलाल लगाकर होली की खुशियों का इजहार किया गया।
शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई होली
सोनो | सोनो में सांप्रदायिक सौहार्द का पर्व होली, शांतिपूर्वक मनाया गया। सोमवार को जहां विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की टोलियों द्वारा होलिका दहन का आयोजन किया गया तो मंगलवार की सुबह से ही विभिन्न चौक-चौराहों पर बच्चे बूढ़े और युवा मस्ती में होली खेलते नजर आये। सुबह कादो माटी से होली की शुरूआत हुई। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान सभी उम्र के लोग खूब मस्ती करते नजर आए। होली के हुड़दंगियों की टोली कीचड़ में सराबोर थी। फिर रंगों का समय आया तो बच्चे बड़े सभी एक दूसरे पर रंग फेंकते देखे गए। दोपहर बाद गुलाल के साथ सभी अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते देखे गए। सभी अपने हम उम्र के साथ एक दूसरे से गले मिलकर इस पर्व की खुशियों में शरीक हुए। आपसी द्वेष को मिटाकर सभी होली के इस पर्व में एक साथ नजर आए।वहीं दूसरी ओर सांप्रदायिक सौहार्द के इस पर्व में कहीं रंग में भंग ना पड़ जाए, इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार गश्ती की जा रही थी जो हुड़दंगियों पर नजर रखी हुई थी। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल के जवान तैनात थे।
होली के रंग में रंगे बच्चे।
बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने अपनी ग्रुप बनाकर खूब मचाई धूम, जोगीरा गाकर किया मनोरंजन
होली के रंग में रंगे युवा।
गिद्धौर में होली का रंग, माफ करना मंै नशे में हूं का अभिनय।