पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakshmipur News A Young Man Going To His In Laws39s Death In A Bike Accident

ससुराल जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाझा गोबिंदपुर से अपने ससुराल लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर आ रहे युवक की मौत कोहबरवा-झाझा मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के पास हो गई। मृतक युवक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के नैयाडीह निवासी वासुदेव यादव के पुत्र शिव कुमार यादव (28) के रूप में की गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। मृतक अपनी मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर गोबिंदपुर से अपने ससुराल रामपुर आ रहा था।

बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल स्लिप कर गई और वह गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आठ साल पूर्व उक्त युवक की शादी रामपुर निवासी नंदलाल यादव की पुत्री के साथ हुई थी। युवक को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। साथ ही वह बीए की पढ़ाई कर रहा था घटना के बाद रामपुर स्थित युवक के ससुराल में कोहराम
मच गया।

खबरें और भी हैं...