- Hindi News
- National
- Jamui News A Youth Was Vandalized In An Auto Under The Influence Of Alcohol
शराब के नशे में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़
जमुई | शहर के सदर अस्पताल रोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने पहुंचे लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के काला निवासी रंजीत पांडेय के ऑटो चालक को शराब के नशे में धुत बाबू टोला निवासी शंकर सिंह का पुत्र कुणाल कुमार द्वारा मारपीट किया गया। साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। इस तोडफ़ोड़ में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित रंजीत पांडेय ने तोड़फोड़ कर रहे युवक को पकड़कर सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।