रास्ता रोककर मारपीट करने का लगाया आरोप
झाझा| औरैया गांव के मुन्ना यादव ने गांव के ही लोगों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाया है। मुन्ना यादव ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार को वह नदी की ओर जा रहा था तभी रास्ते में मुकेश यादव मिला व रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया जो उसने ईंट से प्रहार कर जान मारने की नियत से गला दबाने लगा। हो- हल्ला करने के बाद आस-पड़ोस जमा हुए और वह वहां से भाग खड़ा हुआ।