पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीओ से अपर सचिव ने पूछा शो-काॅज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई| शुक्रवार को राजस्व विभाग के अपर सचिव विवेक कुमार सिंह ने स्थानीय परिसदन में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज के निष्पादन में तेजी लाने के तथा राजस्व की शत प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी अपडेट करने के भी निर्देश दिया तथा किसानों से अपील किया है कि राजस्व संग्रहण में सहयोग करें। साथ ही पंजी -2 अपडेट करने का निर्देश दिया। सिकंदरा व अलीगंज के सीओ को कार्य निष्पादन में सुस्ती के लिए शो-काउज किया है। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज में तेजी लाएं। मौके पर डीडीसी अरूण कुमार ठाकुर, डीसीएलआर मो. अतहर व सभी सीओं मौके पर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...