- Hindi News
- National
- Jhajha News Agriculture And Rural Labor Union Decided To Conduct A Meeting
कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ ने बैठक कर सर्वे करने का लिया निर्णय
गुरूवार को झाझा रेलवे कॉलोनी स्थित एके पाठक के आवास पर कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ जमुई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने किया। मौके पर संघ के जिला महामंत्री मदन यादव भी उपस्थित हुए। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिला मंत्री व उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वे करना है। जैसे की किसान मज़दूर, बीड़ी मजदूर, मनरेगा मजदूर को मिलने वाला राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन, अन्य तरह के योजना जो मजदूरों को नही मिल पा रहा है उसके लिये उनलोगों से मुलाकात किया जायेगा। इसके लिये संघ के सदस्यों की टीम तैयार की जाएगी जो क्षेत्र के समस्त गांवों में जाकर प्रत्येक मजदूर वर्ग में आने वाले लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुनेंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष किशोरी साव, संगठनमंत्री गणेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य मथुरा यादव, नरेश यादव, बेबी कुमारी, आरती कुमारी, राजेन्द्र यादव, महेन्द्र आदि रहे।
बैठक करते मजदूर संघ के सदस्य।