अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक रद्द
जमुई| 16 मार्च को अखिल भारतीय पान महासंघ की होने बाली बैठक को स्थगित कर दी गई है। कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, पार्क, जू, आंगनबाड़ी, कृष्ण मेमोरियल हॉल, बापू सभागार में आयोजित होने वाले सारे कार्यक्रमों को 31 मार्च तक रद्द करने आदेश जारी कर दिया। 22 मार्च पटना के बापू सभागार में होने वाले पान शक्ति प्रदर्शन भी इस आदेश से प्रभावित हो गया है। अध्यक्ष ई. आई पी गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को होने बाली बैठक नहीं होगी। फिर से समय निर्धारित होगा।