खेलने में बच्चे के शोर करने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
खेलने के दौरान खिलौना वाला बाजा बजाने पर उसे बंद करने के बाद भी बच्चे द्वारा बंद नहीं करने पर एक व्यक्ति के द्वारा एक लड़के के साथ मारपीट किये जाने की घटना पर लड़के के चाचा ने झाझा थाना में मामला दर्ज करवाते हुए उक्त व्यक्ति को नामजद बनाया। इस संदर्भ में धमना गांव के गजाधर गोस्वामी ने दर्ज आवेदन में बताया कि उसका भतीजा बाजा बजा रहा था। तभी उसी गांव के अरबा रजक शराब के नशे में धुत होकर आया और बाजा बन्द करने को कहा। जब मेरा भतीजा बाजा नहीं बन्द किया तो उसने भतीजे के साथ मारपीट करना शुरू
कर दिया।
वहीं बीच बचाव के लिए जब उसकी भाभी आई तो उसके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके अलावे उसके साथ आये चंदू रजक, बिपिन रजक, सचिन रजक भी लाठी डंडे से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किया। इधर दर्ज आवेदन के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।