ऑटो की टक्कर से बाइक चालक के सिर में चोट
जमुई| शुक्रवार की दोपहर शहर के महिसौड़ी शिव मंदिर के पास एक बाइक में ऑटो द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक दैनिक अखबार के संवाददाता मृत्युंजय सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। सहयोगियों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनके सिर में लगे गहरे जख्म का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।