पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक पेड़ से टकराई, एक घायल, पीएमसीएच रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई | जमुई - लखीसराय मुख्य मार्ग के अम्बा गांव के समीप एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान निवासी चंद्रशेखर मंडल होली मनाने के लिए अपने ससुराल सुनाय ढ़ेवरी गांव आया हुआ था। बुधवार की देर शाम बाइक से अपने ससुराल जा रहा था तभी उसकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
खबरें और भी हैं...