पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Bike Rider Crushed With Stone And Threw Dead Body In Roadside Pigeon Field

बाइक सवार युवक की पत्थर से कूचकर हत्या शव को सड़क किनारे अरहर के खेत में फेंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार की देर रात 7:40 बजे बाइक पर सवार तीन युवकों में एक को उतार कर नकाबपोश अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे अरहर के खेत में फेंक दिया। घटना चंद्रदीप थानाक्षेत्र के सोनखार गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान धनामा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ मंसूरी महतो (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संदीप अपने बहनोई व गांव के एक युवक के साथ बाइक से अलीगंज बाजार गया था। देर शाम घर लौटने के क्रम में जैसे ही वह सोनखार गांव के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाये नकाबपोश अपराधियों ने सोनखार बजरंगवली मंदिर के समीप बाइक रोककर संदीप को उतार लिया और उसके बहनोई और एक अन्य युवक को जाने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार को मृतक के गांव धनामा पहुंचकर बीडीओ मो. शमशीर मलिक ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता देने तथा थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।

इस घटना के बाद संदीप का बहनोई व उसका साथी बाइक से 9 बजे के आसपास धनामा गांव पहुंचा और घर वालों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद जबतक ग्रामीण सोनखार स्थित घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी थी। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर सड़क किनारे अरहर के खेत में संदीप का शव मिला। उसकी हत्या ईंट और पत्थर से कूचकर कर दी गई थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

आपसी विवाद में हुई मारपीट, दो घायल

जमुई | आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 2 लोग घायल हो गए जिसे सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी रिंकू मेहतर की प|ी पूजा देवी और उसके बगल के ही सज्जन महतो का पुत्र फलटून महतो के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच झड़प हो गया। इस घटना में दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

जांच कर दोषी पर जल्द की जाएगी कार्रवाई

चंद्रदीप के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवक को ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी है। अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन देते ही मामला दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई किया जाएगा। घटना के बाद गांव में काफी तनाव बना था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक ने मृतक युवक के परिजनों से मिलकर पारिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार दिए जाने की घोषणा की।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की मां शकुंतला देवी व पिता धर्मेंद्र उर्फ तनिक महतो का रो -रो कर बुरा हाल था। आस पास के लोगों ढाढ़स बंधाने का प्रयास करते लेकिन माता-पिता व भाई के क्रंदन विलाप से उनके आखों में भी आंसुओं की धार झलक पड़ती। छोटे दो भाई व बहन भी चीखकर विलाप कर
रही थी।

परिजनों ने शिक्षक पर जताई हत्या की आशंका

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में मटकाफोड़ कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान किसी ने संदीप को फोन कर बुलाया था। मृतक का भाई और उसकी मां शकुंतला देवी ने बताया कि संदीप का गांव के ही एक शिक्षक महेंद्र मोची के साथ अनबन चल रहा था। कुछ दिन पहले शिक्षक द्वारा उसके पुत्र को झूठे केस में फंसाकर जेल भी भेज दिया गया था। पांच महीना पूर्व ही वह जेल से छुटकर बाहर आया था। सूत्र बताते हैं कि यह युवक शराब कारोबार से भी जुड़ा था और कुछ जगहों पर शराब बेचवाने का भी कार्य कर रहा था। शिक्षक महेन्द्र मोची के साथ विवाद का कारण गांव में ही किसी महिला से अवैध संबंध के कारण हुआ था। जिसमें संदीप के द्वारा विरोध किया गया था। जिसको लेकर शिक्षक और संदीप में जमकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में संदीप जेल भी गया था।

बुधवार की रात घटना के बाद रोते-बिलखते मृतक की मां व परिजन।

बाइक से संदीप को उतारा, बहनोई और एक अन्य युवक को जाने को कहा, उसके बाद दिया अंजाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते बीडीओ व थानाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...