पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएमआईसीएल कंपनी भंडारण पर रखेगी नजर: सीएस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. विजयेद्र सत्यार्थी की देखरेख में गुरुवार को कार्यालय सभागार में दवा भंडारण को लेकर बैठक किया गया। बैठक में सीएस ने बताया कि अब सरकार द्वारा नामित बीएमआईसीएल नामक दवा कंपनी ही इसके भंडारण सहित आपूर्ति पर नजर रखेगी।

साथ ही बताया कि पूर्व में यह कार्य प्रखंड से जिला तथा राज्य स्तर से किया जाता था। केयर इंडिया के राज्य प्रतिनिधि प्रियदर्शी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा बीते कई माह पूर्व से ही दवा का आदान एवं प्रदान ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है। जिसे लेकर पूर्व में ही प्रखंड से लेकर जिला स्तर के भंडार पाल को निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि दवा, चिकित्सकीय कीट तथा अन्य उपकरण को लेकर इन लोगों की जवाबदेही है की विभाग के निर्देशानुसार कार्य करें। ताकि किसी को भी कोई परेशानी ना हो। इस दौरान वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर बेहतर कार्य को लेकर निर्देश भी दिया गया। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. सैयद नौशाद अहमद, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

दवा भंडारण को लेकर बैठक करते सीएस व अन्य।
खबरें और भी हैं...