- Hindi News
- National
- Jamui News Bullies Beat Up Businessman When He Opposed Breaking Glass In Neemrang Neighborhood
नीमारंग मोहल्ले में ग्लास तोड़ने का विरोध किया तो दबंगों ने व्यवसायी को पीटा
सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में दबंगों द्वारा चाय पीकर ग्लास तोड़ दिया गया। इस बात का जब दुकानदार ने विरोध किया तो दबंगों ने चाय विक्रेता व उसके पुत्र को बुरी तरह से पीटा। इस घटना में दोनों पिता पुत्र घायल हो गया। बताया जाता है कि राजेंद्र तमोली मिडिल स्कूल के समीप चाय की दुकान चलाता है। शुक्रवार को पास के ही कारू यादव, बुधो यादव चाय पीने पहुंचा था, जहां चाय पीकर दबंगों द्वारा क्लास तोड़ दिया गया। विरोध करने पर चाय व्यवसाय राजेंद्र तमोली तथा उसके पुत्र कुंदन कुमार के साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। साथ ही पीडित द्वारा सदर थाने में एक आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मारपीट में घायल युवक।