पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यवसायी से नरियाना पुल के समीप 25 हजार रुपए लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरा-सोनो मुख्यमार्ग एनएच 333ए पर नरियाना पुल के समीप नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक किराना व्यवसायी के साथ मारपीट करते हुए 25 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गए। लूट के शिकार हुए व्यक्ति खैरा थाना क्षेत्र के मांगामडहर गांव निवासी डोमन यादव ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन नामजद एवं तीन अज्ञात पर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया है कि हरदीमोह चौक पर एक किराना का दुकान है उसी का सामान लेने के लिए टेंपू पर बैठकर खैरा जा रहा था। इसी क्रम में नरियाना पुल के समीप दो बाइक से नकाबपोश अपराधी पीछा कर पिस्टल दिखाकर मारपीट कर 25 हजार लेकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...