पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कारपेंटरों को फर्नीचर और फिटिंग्स को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीचर कॉलोनी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फर्नीचर एंड फिटिंग्स स्किल काउंसिल के द्वारा आरपीएल के माध्यम से दक्ष कारपेंटर के कारीगरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर फर्नीचर एंड फिटिंग्स स्किल काउंसिल के एम्बेस्डर सिस्टम एनालिस्ट श्रीकांत कुमार सिंह तथा राजन श्रीवास्तव ने बताया कि वैसे कारीगर जो अपने कार्य में दक्ष हैं परंतु उसके पास किसी भी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। उन्हें इस कार्यक्रम के तहत दक्षता प्रमाणपत्र एवं सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उन कारीगरों को तीन साल तक दो लाख का जीवन बीमा भी दिया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहन राशि के तौर पर उनके खाते में पांच सौ रुपए भी दिए जाने की बात भी कही गई। इस दौरान कारीगरों को सुरक्षा की पूर्ण जानकारी भी दी गई और ग्राहकों के बीच मधुर संबंध बने इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर मौजूद सेंटर इंचार्ज प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में 70 लोग शाम हुए जिनको पूर्ण रूप से जानकारी दिया गया। इन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी लोगो से कहा कि आप जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसे ईमानदारी पूर्वक निभावें ताकि आपलोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भविष्य में न हो। मौके नंदकिशोर सिंह, पिंटू शर्मा, मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में भाग लेते युवा अभ्यर्थी।
खबरें और भी हैं...