पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikandara News Children Held Awareness Rally In Hussainiganj For Child Marriage And Child Labor Prevention

हुसैनीगंज में बाल विवाह व बालश्रम रोकथाम के लिए बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवार विकास एवं चाइल्ड फंड इंडिया के तत्वावधान में संस्था के कार्यक्षेत्र के सैकड़ों बच्चे हुसैनीगंज गांव में बाल विवाह और बालश्रम रोकथाम हेतु जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों के द्वारा नारा लगाया जा रहा था कि हम बच्चे हैं नाजुक फूल, मेरी सुरक्षा करो कबूल। बालश्रम बन्द करो, बाल विवाह बंद करो। को-आॅर्डिनेटर गोपी के द्वारा बच्चों को बताया गया कि यदि कहीं भी बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या या बाल विवाह, बाल मजदूरी की जानकारी मिले तो आप 1098 टाॅल फ्री नम्बर पर काॅल कर जानकारी दें। काॅल करने के एक घंटे के अंदर चाइल्ड लाइन के लोग समस्या समाधान के लिए आते हैं। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाता है। कहा, बच्चे के चार अधिकार में जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, सहभागिता का अधिकार के बारे मे कम्युनिटी मोबीलाइजर रामवृक्ष महतो के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को गुड टच वैड टच की भी जानकारी दी गई।

जागरूकता रैली में भाग लेते बच्चे व बच्चियां।
खबरें और भी हैं...