- Hindi News
- National
- Sono News Community Building Being Built On Private Land In Lakhankiyari Panchayat Outrage Among Villagers
लखनकियारी पंचायत में निजी जमीन पर बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों में आक्रोश
लखनकियारी पंचायत के राजपुर में निजी जमीन पर स्वार्थवश बनाए जा रहे सामुदायिक भवन के खिलाफ गोलबंद होकर ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया है। जिला योजना पदाधिकारी को आवेदन देकर अंचल कार्यालय द्वारा जारी भूमि प्रतिवेदन को गलत बताते हुए जांच की मांग की है।
राजपुर निवासी निशिकांत सिंह,रमेश सिंह, निर्मल सिंह, अशोक सिंह, नरेश सिंह, विजय सिंह, रंजीत सिंह, विद्या सिंह, बालानंद सिंह, मनीष सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सुमनशेखर सिंह, उपेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बादल सिंह, सतेन्द्र सिंह, महेश सिंह, अनिल सिंह, अनुज सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला योजना पदाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर अपने विकास निधि से प्रखंड के
लखनकियारी पंचायत के राजपुर मौजा में एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने की अनुशंसा की। विधायक द्वारा अनुशंसित सामुदायिक भवन निर्माण की जिम्मेवारी जिला योजना विकास विभाग को दी गई है। विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से कार्य एजेंसी तय कर कार्य को कराया जाना है, लेकिन अंचल कार्यालय द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिये जो भूमि का प्रतिवेदन समर्पित किया गया वह निजी जमीन है,जबकि अनुशंसित स्थान के निकट कई एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है।
निजी स्वार्थ के लिए न हो निर्माण
सरकार का स्पष्ट निर्देश है सरकारी विकास की राशि से होनेवाला निर्माण कार्य सरकारी भूमि पर ही हो, साथ ही निर्माण का उद्देश्य सार्वजनिक हित में हो। लेकिन यहां निजी स्वार्थ के पूर्ति के लिए निजी जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण की साजिश की जा रही है। जिस भूमि का प्रतिवेदन अंचल कार्यालय द्वारा समर्पित किया गया है वह भूमि सरकारी भूमि नहीं बल्कि गांव के ही एक व्यक्ति की निजी जमीन है जिसका जमाबंदी राजपुर मौजा के रजिस्टर दो में दर्ज है। ग्रामीणों ने मांग की है जब तक भूमि की जांच पुनः अंचल कार्यालय द्वारा नहीं हो जाती है साथ ही सरकारी जमीन सम्बन्धी प्रतिवेदन नहीं समर्पित की जाती है तब तक कार्य शुरू करने की स्वीकृति प्रदान नहीं किया जाय।