होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दी बधाई
रविवार को प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह चौक पर अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चंद्रवंशी समाज के जिला महामंत्री बीडी राम न की। इस कार्यक्रम में जिले भर के चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने सभी से आपसी भाईचारा और प्रेम पूर्वक होली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार चंद्रवंशी समाज का मार्गदर्शक और सर्वमान्य अभिभावक है उनके नेतृत्व में चंद्रवंशी परिवार को एकजुट होने की जरूरत है। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर गाने बजाने का भी आयोजन किया गया। वही संबोधन करने वाले राष्ट्रीय प्रचार मंत्री देवेंद्र चंद्रवंशी, लखीसराय जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, प्रवक्ता मदन कुमार, डॉ राम चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, प्रेम कुमार चंद्रवंशी, प्रदीप कुमार चंद्रवंशी, शंकर राम चंद्रवंशी, चंद्रवंशी, रिंकुस चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, रंजय चंद्रवंशी समेत दर्जनों की संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग शामिल थे। वही गाने बजाने का कार्यक्रम पंकज परदेसी एंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर किया।
होली मिलन समारोह में भाग लेते चन्द्रवंशी समाज के लोग।