लोजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई
खैरा| लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया है। प्रखंड के प्रखंड लोजपा उपाध्यक्ष की कार्यकुशलता को देखते हुए सांसद के निर्देश पर उन्हें जिला उपाध्यक्ष के साथ ही झाझा विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया है।