- Hindi News
- National
- Jamui News Congress Workers Protest At Cs Office In Protest Against Hospital Disorder
अस्पताल में अव्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीएस कार्यालय पर धरना
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में सीएस आफिस के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। साथ ही सदर अस्पताल की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सात सूत्री मांगों में सदर अस्पताल की साफ-सफाई , मरीजों के लिए पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने, ओपीडी में सरकारी निर्देश के अनुसार डाक्टर की ड्यूटी लगाने, मरीजों के लिए सिटी स्कैन, अल्ट्रा साउण्ड, एमआरआई जांच की व्यवस्था करने, नसों को ड्यूटी के पाबंद करने , लेडिज डाक्टर की 24 घंटे व्यवस्था करने तथा अस्पताल परिसर को दलालों से मुक्त करने की मांग शामिल है। धरना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीएल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा देवी कुमारी, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सुधीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र पासवान, रामेश्वर यादव, कुमार गंधर्व, अशोक दास, नितेश्वर आजाद, रामानुज सिंह, मनोज उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह आदि रहे।
शुक्रवार को सीएस कार्यालय पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।