भाकपा ने आंदोलन चलाने का लिया निर्णय
भाकपा की एक बैठक पार्टी दफ्तर में शनिवार को गोविंद यादव की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव व पंचायत स्तर पर आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
मौके पर पार्टी सचिव नवल किशोर सिंह ने कहा कि ग्रास रूट पर आन्दोलन चलाया जाए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान राजनीतिक, आर्थिक स्थित पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने देश में हो रहे दंगा फसाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोग इस आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। बैठक में पार्टी ने दिल्ली दंगा में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पार्टी ने मांग किया कि दिल्ली दंगा की निष्पक्ष जांच किया जाना चाहिए तथा पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। सचिव ने आगामी बिहार विधान सभा के दौरान भडकाऊ भाषण पर रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निदान के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर व बूथ स्तर पर समस्याओं को चिन्हित कर उसको प्रशासन के समक्ष उजागर करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने टीम बनाने का ऐलान किया। बैठक में गजाधर रजक, राजेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, गिरीश सिंह, जयप्रकाश रावत, गंगा वर्णवाल, योगेन्द्र रावत आदि ने भाग लिया।