पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajha News Crude Oil Theft By Installing Valves In Paradip Haldia Barauni Pipeline

पारादीप-हल्दिया बरौनी पाइपलाइन में वाल्व लगाकर कच्चे तेल की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन आयल कारपोरेशन के पारादीप- हल्दिया बरौनी भूमिगत कच्चे तेल की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोरों द्वारा कच्चे तेल की चोरी कर ली गई। मामले को लेकर उसके सहायक प्रबंधक ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पारादीप -हल्दिया बरौनी पाइपलाइन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बरौनी के सहायक प्रबंधक रविशंकर महतो ने बताया कि डीजीआर गार्ड मनोज पाठक ने सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर सितुचक पाइप चेनेज संख्या 415. 400 किलोमीटर के पास अज्ञात चोरों द्वारा वाल्व बनाकर तेल की चोरी की जा रही है।

सूचना मिलते ही अनुरक्षण प्रबंधक मृगेंद्र कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा गया कि उक्त स्थल पर पाइप मिट्टी से ढका हुआ है।

जब उसे हटाया गया तो वहां से 18 इंच पाइप लाइन पर दो लीवर वाला वाल्व फिटिंग किया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि तेल की चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि 7,13 ,17 ,24, 26 फरवरी एवं 3 मार्च 2020 को भी बरौनी स्थित कंट्रोल रूम में उक्त पाइप का प्रेशर ड्रॉप पाया गया। इससे साफ पता चलता है कि अज्ञात चोरों द्वारा पाइप को क्षतिग्रस्त कर लाखों की कीमत के क्रूड ऑयल की चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास से दो लोहे का लीवर, कटपीस, प्लेंस, डेढ़ फिट लोहे का रेट, नट बोल्ट, फ्लैश कवर के अलावा कई सामान बरामद किया गया है। उक्त बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि सहायक प्रबंधक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...