पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दफादार चौकीदार संघ ने बैठक कर अपनी मांगों को रखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संघ के सदस्यों ने कहा वेतन भुगतान व निलंबन डीएम के अधिकार में रहे

शुक्रवार को जमुई जिला चौकीदार दफादार संघ ने स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में जिलाध्यक्ष शंकर पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष राम विलास पासवान, राज्य सचिव डा. संतू सिंह भी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए संतु सिंह ने कहा कि हिन्दुओं का महान पर्व होली के अवसर पर भी चौकीदार दफादार को माह नवम्बर 2019 से माह फरवरी 2020 तक का वेतन नहीं मिला है। जबकि बिहार सरकार का निर्देश था कि 28 फरवरी तक का वेतन भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि दफादार चौकीदार के आश्रितों को पिता के स्थान पर नियुक्त करने की परम्परा चालू की जाए। इसके साथ ही वेतन भुगतान व निलंबन का अधिकार जिलाधिकारी के पास ही रहने दिया जाए। वहीं रामविलास पासवान ने कहा कि 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमलोगों को एसीपी व एमएसीपी का लाभ नही मिला है। जिला पदाधिकारी हमसबों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जिससे चौकीदार व दफादार में भारी आक्रोश है। बिहार सरकार ने निर्देश जारी किया था कि चौकीदार व दफादार से कैदी स्काॅउट, बैंक ड्यूटी, डाक ड्यूटी, निजी निवास ड्यूटी नहीं कराया जाए। उनसे केबल बिट में ड्यूटी लिया जाए। अध्यक्ष शंकर पासवान ने कहा कि स्वैछिक सेवा निवृत चौकीदार व दफादार के आश्रितों को जिला पदाधिकारी शीघ्र बैठक कर नियुक्ति पत्र देने की कृपा करें। बैठक में रामदास पासवान, गोरेलाल पासवान, सुदामा पासवान, योगेन्द्र रावत, शशिमोहन राम, चन्द्रिका यादव, हरेराम सिंह, श्याम सुंदर पासवान, महेश पासवान, कपिलदेव पासवान, उपेन्द्र रावत, राजीव सिंह, हीरा पासवान, सहदेव पासवान, जनार्दन पासवान, सहदेव पासवान आदि शामिल थे।

शुक्रवार को बैठक करते दफादार-चौकीदार संघ के सदस्य।
खबरें और भी हैं...