दानापुर एडीआरएम ने झाझा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
शनिवार को दानापुर एडीआरएम ए के रजक अपने विशेष वाहन गरूर से झाझा पहुंचकर स्टेशन सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। एडीआरएम के आगमन से पूर्व हर विभाग के पदाधिकारियों का जमावड़ा प्लेटफार्म संख्या 2 पर लगा रहा। वहीं एडीआरएम झाझा प्लेटफार्म पर कदम रखते ही सबसे पहले प्लेटफार्म की साफ सफाई का जायजा लिया। स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वे एआरटी भान, मेडिकल भान, दुर्घटना यातायात भान के अलावा मेमू शेड, रनिंग रूम के अलावा कई रेलवे प्रतिष्ठानों की बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श करते हुए रेलवे के आधुनिकरण की बात कही। निरीक्षण करते-करते वे स्टेशन के सौंदर्यीकरण में लगे कर्मियों के पास भी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अलावा दानापुर के कई अधिकारियों ने भी यान में संसाधनों का अवलोकन किया एवं उसको अत्याधुनिक रखने पर विचार विमर्श किया। मौके पर डीएसओ एके आर्या, सीनियर डीईएन आशीष कुमार , ऑपरेशन के संजय कुमार सिन्हा, सोनेलाल सोरेन, यातायात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, सहायक स्टेशन प्रबंधक रवि कुमार माथूरी, आरपीएफ निरीक्षक राजकिशोर कछवाहा के अलावा कई लोग मौजूद थे।
झाझा में निरीक्षण करते एडीआरएम।