ट्रेन से कटकर कोलकाता जा रहे व्यक्ति की मौत
झाझा-गिद्धौर रेलखंड के दादपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के बाबूबगीचा गांव के विष्णुदेव महतो का पुत्र लक्ष्मण महतों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि दादपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे पोल संख्या 373/ 13-15 के बीच में एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। शव के पास से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह ट्रेन से कमाने के लिए पश्चिम बंगाल जा रहा था तभी यह घटना घटी है। घटना की सूचना रेलवे इंटेलिजेंस के एसआई पीके तिवारी ने कंट्रोल को दी है।