पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर समाहरणालय पर दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरा के गोपालपुर की रचना कुमारी ने अाराेपी की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर अपनी नानी के साथ गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। रचना ने बताया कि गोल्डन अम्बेडकर व पीरक दास तथा उनके सहयोगियों पर उसने केस किया है। जिसके बाद गोल्डन अम्बेडकर शहर में घूमता है तथा उसे धमकी देता है कि चार लाख रूपया दो नहीं तो तुमको व तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देंगे। मामला 2 फरवरी का है। बताया गया है कि पीरक दास व गोल्डन अम्बेडकर अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैस होकर उसके घर आए और गोल्डन अम्बेडकर ने उसके सर पर पिस्तौल तान कर कहा कि 4 लाख रुपया दो, तभी तुम्हारे मां बाप को जमीन में हिस्सा देंगे। पिस्तौल देखकर भयभीत जब वह जान बचाने के लिए भागी तो पीरक दास व उसके सहयोगियों ने फरसा से उसके सर पर वार किया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। इसको लेकर उसने खैरा थाना में केस भी दर्ज किया। रचना ने मुख्यमंत्री से लेकर आईजी, डीआईजी व एसपी के पास न्याय की आस में घूम रही है।

समाहरणालय पर नानी के साथ धरना देतीं रचना।
खबरें और भी हैं...