पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Development Of Society Is Possible Due To Mutual Solidarity Dr Neeraj

आपसी एकजुटता की बदौलत संभव है समाज का विकास : डॉ. नीरज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को शहर के देव पुष्पा औथोपेंडिक क्लिनिक में तैलिक साहु समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर साहू समाज के लोगों ने जमकर होली गीतों का आनंद उठाया। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही सबों ने होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया।

इस दौरान समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक स्थितियों पर चर्चा की गई। मौके पर होली मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी डॉ नीरज साह ने कहा कि साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। चाहे वह राजनैतिक, सामाजिक या आर्थिक क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि साहू समाज के विकास के लिए लोगों को एकजुट होना जरूरी है। एकजुटता के बल पर विकास संभव है।

समाज के प्रति भेदभाव भूला कर आपस में प्रेम और भाईचारगी बढ़ानी होगी। होली रंगों का त्योहार है। इसमें लोग आपसी भेदभाव को भूल कर एक होने का संकल्प लें।
मौके पर जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंकर साह, पुरुषोत्तम साव, दिलीप साह, सीताराम साह, पवन साह, कन्हैया साह, मुन्ना साह, सिकंदर साह, बंटी साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

होली मिलन समारेाह में भाग लेते साहू समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...