पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gidhaur News Disappointed Teachers Not Celebrating Holi Burnt Effigy Of Cm In Giddhaur

गिद्धौर में वेतन नहीं मिलने से निराश शिक्षकों ने नहीं मनाई होली, सीएम का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में सोमवार को होलिका दहन के दिन नियोजित शिक्षकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, अपर मुख्य सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया गया।मौके पर राजीव वर्णवाल ने कहा 22 दिन तक लगातार हड़ताल के बावजूद भी सरकार का वार्ता के लिए कोई पहल नहीं करना बहुत ही दुःखद है,सरकार अपनी हठधर्मिता त्याग हड़ताली शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दे दे नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।वही वशिष्ठ नारायण यादव ने कहा कि निरंकुश सरकार के शिक्षकों की उपेक्षा करने एवं उन्हें न्याय नहीं देने से मायूस शिक्षकों ने होलिका दहन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर होलिका जलाने के बजाय शिक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर रहे है। कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह,रंजीत यादव, कैलाशपति यादव,प्रदीप रजक,दयानंद साव,रेखा कुमारी,संगीता कुमारी,रिंकू कुमारी,राजीव रंजन सिंह,संजय यादव,अरुण यादव,व्यास यादव,जितेंद्र मंडल,नीरज सिंह,निरंजन सिंह,शिवदानी कुमार,शिवकुमार राम,महादेव यादव, सहित कई शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।

गिद्धौर में पुतला दहन करते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...