पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News District Organizing Committee Set Up To Prepare For Bihar Day

बिहार दिवस की तैयारी को जिला आयोजन समिति गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी 22 मार्च को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में बिहार दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए डीएम धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसके सदस्यों में डीडीसी, एडीएम, सिविल सर्जन, डीसीएलआर, डीपीआरओ, डीईओ, जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता,एलडीएम, पत्रकार डा. निरंजन, आक्सफोर्ड के निदेशक, मणिद्वीप के निदेशक को नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि बिहार दिवस की शुरूआत प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद दिन में श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का अयोजन होगा। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, वाद विवाद, तथा पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...