पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में बाइक चालक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के मिर्जागंज के समीप मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक महेश पासवान मरकामा गांव का बताया जाता है। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। वहीं बहछा मोड़ के समीप बाइक व ऑटो में टक्कर हो गया। जिसमें बाइक सवार इस्लामनगर निवासी शिवधर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुरसंडा गांव में भी दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें राहुल पांडेय व मुकेश पाण्डेय घायल हो गया। वहीं वालडा गांव में भी आपसी को लेकर सुनील महतो और धर्मेन्द्र कुमार के बीच मारपीट हुई। वहीं होली को लेकर आपसी विवाद में तेतरिया गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लक्ष्मीनिया देवी व रेशमी देवी भी जख्मी हो गयी। जिसका इलाज अलीगंज पीएचसी में करने के बाद जमुई रेफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...