इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू मरीजों को नहीं होगी परेशनी
जमुई | आगामी 10 मार्च को होली को लेकर मरीजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा आवश्यक इंतजाम पूरा कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से पहले सभी जरूरी दवा का आवश्यक भंडारण कर लें। आपातकालीन चिकित्सा के लिए चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से अनहोनी की सूचना मिलती है तो एंबुलेंस पर चिकित्सक के साथ-साथ आवश्यक दवा उक्त स्थल पर मौजूद रहेंगे