- Hindi News
- National
- Jamui News Examiners Solve More And More Questions Without Negative Marking
परीक्षार्थियों ने नेगेटिव मार्किंग न होने से ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का किया हल
रविवार को जमुई के 10 परीक्षा केन्द्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। परीक्षा की प्रथम पाली में 5732 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 1046 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 5808 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 968 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर केकेएम कॉलेज जमुई, श्यामा प्रसाद सिंह महिला कॉलेज, सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज जमुई, प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई, प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार, प्लस टू राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय जमुई, प्लस टू उच्च विद्यालय सतायन, ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल कटौना, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल महिसौड़ी एवं आवासीय रामकृष्ण उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी जमुई को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा दो पालियों में ली गई। जानकारी देते हुए डीईओ विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक व कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुआ।
जब भास्कर टीम ने कुछ परीक्षार्थियों से बात की तो परीक्षार्थी प्रश्न पत्रों को लेकर संतुष्ट नजर आए। विशेषकर नेगेटिव मार्किग नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों ने ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का जबाब देना मुनासिब समझा। परीक्षार्थी विशाल कुमार ने बताया कि प्रश्न अच्छे थे हमने सभी सवालों का हल किया। वहीं हिमांशु कुमार ने बताया कि उसने 90 प्रतिशत सवालों का हल किया गया। जबकि मनीष कुमार ने बताया कि 60 प्रतिशत सवाल हल्के थे जबकि 40 प्रतिशत सवाल जटिल थे। मिथुन केशरी ने काह कि सवाल ठीक-ठाक से उसने सभी सवालों का हल किया।
रविवार को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलतेे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी।