पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Explosion In Battery Home Guard Injured During Cleaning At Police Station

थाने में सफाई के दौरान बैट्री में हुआ विस्फोट, गृह रक्षक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाने में रविवार को कार्यरत एक गृह रक्षक उस वक्त घायल हो गया जब वह थाने में रखे एक बैटरी को साफ कर रहा था। उसी वक्त बैट्री अचानक विस्फोट कर फट गया। जिसमें गृह रक्षक घायल हो गया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह सदर थाने के वायरलेस कार्यालय में तैनात गृह रक्षक शशि कुमार सिंह बैट्री की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को लगा कि थाने पर किसी ने हमला कर दिया। जब घटना में घायल गृह रक्षक खून से लथपथ हालत में कार्यालय से बाहर निकलते देखा तो पता चला की बैट्री में विस्फोट हुआ था। घायल को पुलिसकर्मी की मदद से से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने जांच के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है।

हादसा

होमगार्ड का इलाज करते डाक्टर।
खबरें और भी हैं...