धारदार हथियार से हमले के आरोप में बाप- बेटा नामजद
थाना क्षेत्र के ओयरा निवासी उत्तम सिंह ने शराब के नशे में जान मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही गणेश सिंह व उनके बेटे छोटी सिंह उर्फ रंजन कुमार सिंह, बबन सिंह व मुन्ना सिंह के खिलाफ सोनो थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिए आवेदन में उत्तम ने बताया कि होली के दिन 10 मार्च को वह अपने गांव में फगुआ गा रहा था तभी उपरोक्त सभी आरोपी एकमत होकर लाठी- डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर आए व होली गा रहे उनके व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। उत्तम ने बताया कि इसमें उसका दाहिना पैर टूट गया। बेटे मन्नु कुमार और सहयोगी संतोष कुमार भी घायल हुआ। सभी को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। यहां भी छोटी उर्फ रंजन ने मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दी। उत्तम ने बताया कि इलाज के लिए उसे जमुई से पटना रेफर कर दिया गया।