पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Fight Between Two Parties Over Land Dispute In Shahpur Village 11 Injured

शाहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, 11 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए झड़प में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शाहपुर निवासी महेंद्र साह तथा नागेश्वर साह के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से विनोद शाह, तारा देवी, सौरव कुमार, रणधीर शाह, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, प्रीति कुमारी सहित 7 लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सीटू कुमार, नागेश्वर, समरी देवी, सुनील कुमार घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहीं घटना की जानकारी के बाद सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अस्पताल में इलाजरत मारपीट में घायल युवक।
खबरें और भी हैं...