पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikandara News Fighting In Holi Dispute In Bali Village 5 Serious Sadar Hospital Referred

बाली गांव में होली में उपजे विवाद में मारपीट, 5 गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाली गांव में होली के दौरान छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से 4 लोग एवं दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीन घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्ष आपस में गोतिया बताए जाते हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पक्ष के आशीष तांती पिता केदार तांती एवं दूसरे पक्ष से अवधेश तांती पिता सुगदेव तांती, संतोष कुमार पिता भरत तांती, भरत तांती पिता सुगदेव तांती, चिंटू कुमार पिता भरत तांती इलाज किया गया। जहां चिकित्सकों ने दूसरे पक्ष के अवधेश तांती, भरत तांती, चिंटू कुमार को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष की ओर से सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मारपीट में घायल युवक।
खबरें और भी हैं...