बस और बोलेरो पिकअप की टक्कर में पांच यात्री घायल
एनएच 333 चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के बामदह मोड़ के समीप बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बस एवं एक बोलेरो पिकअप के टक्कर में लगभग 5 यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई ले जाया गया है। बताया जाता है कि बस चकाई से जमुई जा रही थी। इसी बीच दिन के 12 बजे के करीब जमुई की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप भान की आमने-सामने की टक्कर बस से हो गई जिससे यह घटना घटी। दोनों वाहन क्षति ग्रस्त हालत में घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।