पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिकवे गिले को भूलकर एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकंदरा| प्रखंड के विभिन्न जगहों पर हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मवार को युवाओं ने घर-घर से अगजा मांग कर होलिका दहन किया ।

मंगलवार को सुबह से ही रंगों के खुमारी में लोग डूबे रहे। सुबह में ही लोग रंगों के सराबोर में डूबने लगे जगह-जगह युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। बच्चे एवं बच्चियां एक दूसरे को रंग लगाती नजर आई। खासकर लोग शिकवे गिले को भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का गवाह बने। बच्चों ने भी बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। होली के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट घटना भी सुनने को मिली जिसके बावजूद भी शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार संपन्न हो गया। गांव में जवानों एवं बूढ़ों की टोली के द्वारा ढोलक एवं झाल के माध्यम से होली गीतों का गायन कर एवं एक दूसरे को मिट्टी एवं रंग लगाकर काफी धूमधाम से होली का लुफ्त उठाया। इस दौरान कोरोना वायरस की अफवाहों से भी लोग बचते नजर आए खासकर मुर्गे मछली के दुकानों से ज्यादा भीड़ बकरे के मीट को लेकर लगी हुई थी। होली त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस नजर आयी। थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखते हुए विभिन्न जगहों पर गश्ती की जा रही थी। वहीं कई जगह छोटी मोटी घटना दुर्घटना हुई जिसे सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कर जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सिकन्दरा में एक दूसरे को अबीर लगातीं बच्चियां।
खबरें और भी हैं...