दाे पक्षों में हिंसक झड़प चार महिलाएं हुई घायल
थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के सेवा गांव साह टोला में दो पक्षों में आपसी विवाद के हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के सेवा गांव निवासी दामोदर साह, मनोज साह,इंद्रदेव साह,मिथलेश साह,चंदन साह,आनंद साह, टुनटुन साह ने अपने गोतिया पक्ष के लक्ष्मी साह,मीरा देवी,सुनीता देवी,रेखा देवी एवं सरोज देवी से हुए विवाद पर पहले पक्ष द्वारा दूसरे गोतिया को लाठी,डंडे व लोहे रॉड से जमकर हमला कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष की सभी महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। उक्त घटना में दूसरे पक्ष के सभी घायलों का ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पुलिस प्रशासन की देखरेख में इलाज करवाया गया। वही इस मारपीट की घटना को लेकर दूसरे पक्ष लक्ष्मी साह द्वारा थाने की पुलिस को लिखित आवेदन देकर पहले पक्ष के सभी सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने तत्क्षण घटना स्थल पर पहुंचकर शराब के नशे में धुत हो मारपीट कर रहे दामोदर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मारपीट में घायल महिला।