- Hindi News
- National
- Jamui News Freedom Fighter39s Daughter Did Not Get Grant Pleaded With Dm
स्वतंत्रता सेनानी की नतिनी को नहीं मिली अनुदान की राशि, डीएम से गुहार
डीएम के लोक साक्षात्कार कार्यक्रम में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी कमला मंडल के दामाद ने आवेदन देकर कहा है कि उसकी बेटी की शादी 5 अप्रैल 2017 को मनीष कुमार सिंह के साथ हुई। सरकार के नियमों के मुताबिक उसे 51 हजार की अनुदान राशि मिलनी चाहिए। लेकिन आज तक वह राशि नहीं मिली है। उसके पिता कमला मंडल ने इसको लेकर आपको आवेदन भी दिया था। जिसके बाद बीडीओ खैरा ने सत्यता की जांच पड़ताल भी की लेकिन आज तक अनुदान की राशि नहीं मिली। सामान्य शाखा आवेदन को अप्राप्त बताता है जिसके बाद मैंने सारे कागजात के साथ दोबारा आवेदन दिया उसके बाद भी राशि नहीं मिली।
बोड़वा में आदिवासी महिला ने जमीन बंदोबस्त करने का दिया आवेदन
एक अन्य मामले में झाझा थाना के बोड़वा के मानिकथान की आदिवासी महिला फूलमनी बास्के ने डीएम को आवेदन देकर कहा है कि वह भूमिहीन व गरीब महिला है। इसलिए वह जहां रहती है उस जमीन को व आसपास के एक एकड़ 58 डिसमिल जमीन को उसके नाम से बंदोबस्त करने की कृपा की जाए। उसने आपने आवेदन में कहा है कि उसके पति छोटेलाल मुर्मू लाचार है उसके चार पुत्र है पर कोई रोजी रोजगार नहीं होने से बेरोजगार है इसलिए उसको जमीन प्रदान किया जाए ताकि खेती बारी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।लोक साक्षात्कार में लगभग 15 मामले आए जिसकी सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी ने की।
पैतृक संपत्ति पर चाचा ने किया कब्जा
फरियादी पम्मी को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने अपनी असमर्थता जताते हुए कोर्ट में केस करने की सलाह दी। पम्मी झा ने आवेदन देकर डीएम से गुहार लगाई है कि उसके मायके में दोनों चाचा व चचेरे भाई ने पिता की पैतृक सम्पत्ति पर दखल कब्जा कर लिया है। उसने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पिता के कोई पुत्र नहीं है। वह तीन बहनें हैं। पिता की मृत्यु के बाद उसकी सम्पत्ति में अधिकार बनता है। लेकिन उसके चाचा सुबोध झा व सत्यनारायण झा ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर दिया है और सम्पत्ति का बंटवारा करने से इंकार करते है। कोर्ट जाने की सलाह पर पम्मी समाहरणालय परिसर में ही फूट-फूट कर रोने लगी।
शुक्रवार को लोक साक्षात्कार में शिकायत सुनते पदाधिकारी।