- Hindi News
- National
- Gidhaur News Gidhaur Railway Station Becomes The Hub Of Liquor Mafia Police Silence
शराब माफियाओं का अड्डा बना गिद्धौर रेलवे स्टेशन, पुलिस मौन
गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों शराब माफिया की सांठ गांठ से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के जमावड़े से रेल यात्री एवं स्थानीय ग्रामीण पिछले कई दिनों से दहशत में जीने को मजबूर हैं। संध्या होते ही हर रोज अपराधियों का जमघट स्टेशन परिसर के आस पास होने से स्थानीय निवासी एवं रेल यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त है। बताते चले कि अपराधी बेखौफ हो शराब माफिया की मदद से स्टेशन परिसर में रात बिताते हैं और सुबह होते ही अपने अपने ठिकानों पर चले जाते हैं। रोज रात्री आठ बजे से ही अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है।
स्टेशन परिसर में चल रही है पुलिस की गश्त
स्टेशन परिसर क्षेत्र में यात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु पुलिस की रात्रि गश्ती टीम को और चुस्त दुरुस्त करवाया गया है। पकड़ाने पर कार्रवाई होगी।
आशीष कुमार, थानाध्यक्ष, गिद्धौर