पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamui News Government Came Forward For Positive Talks In Time Ratneshwar

समय रहते सकारात्मक बातचीत के लिए आगे आए सरकार: रत्नेश्वर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा। स्थानीय संघ भवन में लक्ष्मीपुर एवं जमुई प्रखंड के शिक्षकों ने विभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। सभी शिक्षकों ने धरना में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। मौके पर जिला सचिव र|ेश्वर शर्मा ने सभी शिक्षकों को एकजुट रहने तथा राज्य संघ के निदेशानुसार आगे की कार्रवाई तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार के उदासीन रवैये से काफी आक्रोश में है।

उन्होंने कहा कि वेतन के अभाव तथा सरकार के दमनात्मक कार्रवाई से शिक्षक आक्रोशित हैं। सरकार को चाहिए कि समय रहते सकारात्मक बातचीत के लिए आगे आएं। शिक्षा विभाग के घेराव व डीपीओ को दिए आवेदन की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि डीपीओ राजदेव राम ने दूरभाष पर बताया है कि गतिरोध दूर होते ही भुगतान की व्यवस्था कर दी जाएगी।

उन्होंने सरकारी आदेश व नगर परिषद से आवंटन आज तक अप्राप्त रहने की बात कही। धरना का संचालन
मुख्य रूप से मदन प्रसाद सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अमित कुमार, नवीन दास, मनीष पांडेय, जितेन्द्र सिंह आदि किया।

खबरें और भी हैं...